उत्तर प्रदेश में चलती बाइक पर पटाखा चलाने से दो छात्रों की मौत, एक घायल

Saransh Kanaujia
1 Min Read

लखनऊ. फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कस्बे के सीपी तिराहे के पास शुक्रवार को पटाखा चलाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तीन छात्र एक ही बाइक पर सवार होकर सड़क पर दैमार पटाखे चला रहे थे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। गिरते ही जोरदार धमाका हुआ, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने तीनों को गंभीर हालत में सीएचसी कायमगंज पहुंचाया, जहां मेरापुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर परौली निवासी ध्रुव तिवारी और प्रयाग तिवारी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपांशु यादव, निवासी दलेलगंज थाना शमसाबाद घायल हैं। हादसे की सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। तीनों छात्र सीपी स्कूल में पढ़ते थे।

साभार : अमर उजाला

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://books.google.co.in/books?id=8-6KEQAAQBAJ

Related Post

Share This Article