Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त सुवा, फिजी पहुंचा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्धपोत, भारतीय नौसेना जहाज कदमत्त, अपनी तीन महीने की तैनाती के हिस्से के रूप में एक सद्भावना यात्रा के लिए 15 सितंबर 2025 को फिजी के सुवा पहुँच गया है।

यह बंदरगाह यात्रा भारत और फ़िजी के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के आपसी संबंधों को दर्शाता है, साथ ही मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

इस यात्रा के दौरान, आईएनएस कदमत्त फिजी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मेजबानी करेगा, ताकि व्यावसायिक आदान-प्रदान के जरिए आपसी हित के नए अवसर तलाशे जा सकें। पोत का दल सामुदायिक पहुंच कार्यक्रमों, खेल प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक आयोजनों में भी भाग लेगा, जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और सद्भाव के रिश्ते और मजबूत होंगे।

यह यात्रा भारत के ‘महासागर’ (क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र उन्नति) के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालती है और हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षित भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना की भूमिका को रेखांकित करती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(3)UNG9.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(3)96TR.jpeg

Related Post

Share This Article