Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

लॉरेन गॉटलिब ने पंजाब के लिए की प्रार्थना, बाढ़ पीड़ितों के साथ हुईं खड़ी

Saransh Kanaujia
2 Min Read

मुंबई, सितम्बर 2025: एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने हाल ही में पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आई भयानक बाढ़ को लेकर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे गुरुद्वारे में बैठकर लोगों की सुरक्षा और जल्दी ठीक होने की दुआ कर रही हैं।

लॉरेन ने पंजाब से अपने खास रिश्ते के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वे यहाँ कई बार आ चुकी हैं और यहाँ के लोगों से हमेशा उन्हें बहुत प्यार और अपनापन मिला है। शूटिंग के दौरान उन्होंने कई यादें बनाई हैं, खासकर सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ के साथ काम करने से उनका पंजाब से नाता और गहरा हुआ है।

उन्होंने लिखा, “मेरा दिल इस समय पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ है। बाढ़ की तस्वीरें देखकर दिल टूट जाता है। पंजाब मेरे लिए बहुत खास है। मैं यहाँ कई बार आई हूँ, यहाँ से ऐसी यादें जुड़ी हैं, जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती और हमेशा यहाँ के लोगों का प्यार महसूस किया है।”

लॉरेन का यह संदेश दिखाता है कि इस आपदा के बाद दुनिया भर में लोग यहाँ के लोगों की चिंता और संवेदना महसूस कर रहे हैं।

Featured Article

Related Post

Share This Article