Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

जर्मनी ने रूस पर साइबर हमले और चुनाव में हस्तक्षेप करने का बड़ा आरोप लगाया

Saransh Kanaujia
2 Min Read

बर्लिन. जर्मनी ने रूस पर साइबर हमलों और फरवरी में हुए संसदीय चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास करने का आधिकारिक आरोप लगाया है। जर्मन अधिकारियों का कहना है कि रूसी सैन्य खुफिया सेवा (जीआरयू) द्वारा संचालित हैकर समूह एपीटी28 ने अगस्त 2024 में जर्मन हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली को निशाना बनाया था। हालांकि रूस ने इन आरोपों को “बेतुका” और “बेबुनियाद” बताकर खारिज कर दिया है।

जर्मन अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैन्य खुफिया सेवा (जीआरयू) द्वारा संचालित हैकर समूह एपीटी28 (जिसे फैंसी बियर के नाम से भी जाना जाता है) ने अगस्त 2024 में जर्मन हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली के खिलाफ साइबर हमला किया था।

रूस पर ‘स्टॉर्म 1516’ अभियान के माध्यम से फरवरी के संघीय चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया, जिसमें डीपफेक छवियों और अन्य सामग्रियों का उपयोग करके समाज को विभाजित करने और लोकतांत्रिक संस्थानों में विश्वास को कमजोर करने का उद्देश्य था।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article