केंद्र सरकार ने बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को पूरे भारत में दी जेड सुरक्षा

नई दिल्ली. भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा की सुरक्षा बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक, दलाई लामा को संभावित सुरक्षा खतरों के मद्देनज केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दी है।

कैसी होगी दलाई लामा की नई सुरक्षा व्यवस्था?

गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की VIP सिक्योरिटी ब्रांच को निर्देश दिया है कि वह 89 वर्षीय दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले। सूत्रों के मुताबिक, अब दलाई लामा को देश के सभी हिस्सों में CRPF कमांडो की Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। दलाई लामा की सुरक्षा के लिए करीब 30 कमांडो की एक टीम अलग-अलग शिफ्ट में काम करेगी।

पहले कैसे मिलती थी सुरक्षा?

तिब्बती आध्यात्मिक नेता और बौद्ध धर्मगुरू दलाई लामा को पहले हिमाचल प्रदेश की पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा रही थी। जब दलाई लामा दिल्ली या किसी अन्य स्थान पर जाते थे तो वहां पर स्थानीय पुलिस द्वारा उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती थी। हालांकि, अब सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है।

साभार : इंडिया टीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *