डिजिटल अरेस्ट से 58 करोड़ रुपए की ठगी का मामला, 3 देशों में फैले हैं अपराधी

Saransh Kanaujia
3 Min Read

मुंबई. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने ₹58 करोड़ के डिजिटल अरेस्ट ठगी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम तीन देशों हांगकांग, चीन और इंडोनेशिया के खातों और क्रिप्टो वॉलेट्स में ट्रांसफर की गई थी।  यह मामला तब सामने आया जब मुंबई के एक 72 वर्षीय व्यापारी ने शिकायत दी कि कुछ लोगों ने खुद को CBI और ED अधिकारी बताकर उन्हें कॉल किया और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित को कई घंटों तक वीडियो कॉल पर रखा गया और मानसिक दबाव डालकर उससे 58 करोड़ रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।

Related Post

Share This Article