रक्षा राज्य मंत्री ने नई दिल्ली में नाइजीरिया के रक्षा राज्य मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की

Saransh Kanaujia
2 Min Read

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने 12 अगस्त2025 को नई दिल्ली में नाइजीरिया के रक्षा राज्य मंत्री डॉबेलो मोहम्मद मटावाले के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने बढ़ते द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और विविध क्षेत्रों में सैन्य सहयोग को और आगे बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने आतंकवादरोधी प्रशिक्षणअनुसंधान एवं विकासजल सर्वेक्षण एवं समुद्री डकैतीरोधी सहित समुद्री सहयोग और उद्योग में सहयोग के अवसरों पर विचारविमर्श किया। 

रक्षा राज्य मंत्री ने हल्के लड़ाकू विमानहल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर और अपतटीय गश्ती पोत जैसे उच्चगुणवत्ता वाले रक्षा उपकरण बनाने की भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने नाइजीरियाई पक्ष की आवश्यकताओं को पूरा करने में पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्रों का पता लगाने के लिए नाइजीरिया के रक्षा अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो की टीम का स्वागत करने की इच्छा व्यक्त की। नाइजीरियाई रक्षा राज्य मंत्री ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल को नाइजीरिया में रक्षा उद्योग का दौरा करने और इस क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं का पता लगाने के लिए आमंत्रित किया।

डॉबेलो मोहम्मद मटावाले 11-14 अगस्त2025 तक भारत की यात्रा पर एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान नाइजीरियाई प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय रक्षा उद्योगों के साथ भी बातचीत की।

भारत और नाइजीरिया के बीच मधुरमैत्रीपूर्णसदियों पुराने और गहरे संबंध हैं। दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध 1960 के दशक के शुरुआती वर्षों से हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत और अफ्रीका के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में नाइजीरियास्वाभाविक साझेदार बन गए हैं।

Related Post

Share This Article