हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा ने 10 में से जीते 9 नगर निगम

Saransh Kanaujia
4 Min Read

चंडीगढ़. हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद नगर निगम चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए पहली परीक्षा थी। इस परीक्षा में नायब सिंह सैनी पास हो गए हैं। 10 में से 9 नगर निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल की है। 9 नगर निगमों में बीजेपी के मेयर प्रत्याशी चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं मानेसर को छोड़कर बाकी सभी नगर निगमों में बीजेपी के अधिकतर पार्षदों ने जीत हासिल की है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की हार की वजह वो खुद रही। उसने इन चुनावों को ज्यादा सीरियस नहीं लिया। वहीं बीजेपी हर चुनावों की तरह इस चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने पार्टी के उम्मीदावरों के लिए खुद प्रचार की। उन्होने कई रैलियां और जनसभाएं भी की। पार्टी को इसका फायदा भी हुआ और उसने इस चुनाव में बढ़िया प्रदर्शन किया।

कांग्रेस को इस हार से फर्क नहीं पड़ता!

हमें इस हार से कोई खास फर्क नहीं पड़ता… यह कहना है हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा का कहना है कि जिन जगहों पर चुनाव हुए हैं, वहां कांग्रेस पहले से ही मज़बूत नहीं थी। अगर हम कोई मेयर सीट हार गए हैं तो झटका लग सकता है। लेकिन ये सीटें तो पहले से ही हमारे पास नहीं थीं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को कहीं न कहीं ज़रूर फायदा हुआ होगा। हो सकता है कि कुछ जगहों पर कांग्रेस के पार्षदों की संख्या बढ़ी हो।

कांग्रेस ने क्यों नहीं लगाया ज्यादा जोर

हुड्डा ने यह भी माना कि उन्होंने चुनाव में ज़्यादा जोर नहीं लगाया। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में कोई जोर नहीं लगाया। मैं चुनाव के दौरान प्रचार के लिए कहीं नहीं गया। मैं पंचायत या नगर निगम चुनाव के दौरान प्रचार करता ही नहीं हूं। वहीं उनका कहना है कि इस हार से पार्टी को सबक मिलेगा। पार्टी आगे की रणनीति पर काम करेगी। आने वाले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों का विधानसभा चुनावों पर ज़्यादा असर नहीं पड़ता।

जीत से गदगद सीएम सैनी

हरियाणा निकाय चुनाव में मिली जीत से सीएम नायब सैनी गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि जनता ने शहरों के विकास के लिए सरकार को तीसरा इंजन दिया है। निकाय चुनाव के नतीजे में साबित कर दिया है कि जनता सरकार के विकास के साथ है। सरकार विकसित भारत के सपने को पूरा करने में काम करेगी। सरकार जनता की आकांक्षाओं के अनुसार विकास कार्य को बढ़ाएगी।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article