Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

सबरीमाला मंदिर में सोने की हेराफेरी के मामले में हाईकोर्ट ने आपराधिक केस दर्ज करने का दिया आदेश

Saransh Kanaujia
3 Min Read

तिरुवनंतपुरम. प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल सबरीमाला मंदिर में स्वर्ण-पल्लवन (सोने की परत) की कथित चोरी के मामले में केरल हाईकोर्ट ने आपराधिक मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने शुक्रवार (10 अक्तूबर) को विशेष जांच दल (एसआईटी) को सबरीमाला भगवान अयप्पा मंदिर के ‘द्वारपालक’ मूर्तियों से सोना चोरी के मामले में आपराधिक मामला दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

हाईकोर्ट ने माना सोने का हेराफेरी हुई

न्यायमूर्ति राजा विजयराघवन वी और न्यायमूर्ति के वी जयकुमार की पीठ ने यह आदेश दिए हैं। बेंच ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि अब तक की गई जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि द्वारपालक मूर्तियों में सोने की हेराफेरी हुई है। इसी के साथ बेंच ने एसआईटी को छह हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट दाखिल करने और हर दो हफ्ते में एक बार जांच की स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का भी निर्देश दिया है। वहीं अदालत ने कहा कि जांच से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।

पीठ ने आगे कहा कि उसके समक्ष पेश विजिलेंस रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि “काफी मात्रा में सोना – लगभग 474.9 ग्राम – उन्नीकृष्णन पोट्टी (सोने की परत चढ़ाने का प्रस्ताव देने वाले प्रायोजक) को सौंप दिया गया था।” अदालत ने कहा कि हालांकि, रिकॉर्ड से यह पता नहीं चलता कि सोने की यह मात्रा त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी ) को (उसके द्वारा) सौंपी गई थी।

सभी पहलुओं की भी जांच करने का निर्देश

पीठ ने अपने द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) को ‘द्वारपालक’ मूर्तियों के मामले के साथ-साथ जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य सभी पहलुओं की भी जांच करने का निर्देश दिया है।  बेंच ने यह भी कहा कि एसआईटी “यह सुनिश्चित करने के लिए कि जांच अत्यंत विवेक और ईमानदारी से की जाए” अदालत के प्रति “सीधे जवाबदेह” होगी।

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने केरल सरकार को घेरा

सबरीमाला मंदिर में सोना चोरी को लेकर केरल सरकार सवालों के घेरे में हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि फिल्मी हस्तियों के खिलाफ जांच सबरीमाला सोना चोरी विवाद से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पलक्कड़ के अकाथेथरा में एक जनसभा के दौरान सवालों के जवाब में केंद्री मंत्री ने कहा कि सबरीमाला सोने के मुद्दे को कमजोर बनाने के लिए दो फिल्म अभिनेताओं को मुद्दा जनता के सामने लाया गया है। हालांकि उन्होंने अभिनेताओं या मामले के बारे में कुछ नहीं बताया। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अपनी जांच तेज कर रहे हैं। एक केंद्रीय मंत्री होने के नाते मुझे इस पर और कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी घटनाएं असामान्य नहीं है।
साभार : अमर उजाला

Related Post

Share This Article