अयोध्या दीपोत्सव में बनेगा नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Saransh Kanaujia
1 Min Read

अयोध्या दीपोत्सव में इस बार नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 26 लाख से अधिक दीपों से सरयू तट, राम की पैड़ी सहित अन्य घाट जगमगाएगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्यटन विभाग द्वारा सरयू तट,राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीयों की शृंखला से अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया जाएगा। रामनगरी का दीपोत्सव एक बार फिर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा। यूपी सरकार ने  इसके लिये व्यापक इंतजाम एवं पर्याप्त व्यवस्थायें की हैं।  स्वयंसेवक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मानकों के अनुरूप दीयों की सजावट, दीये जलाने, गिनती और सत्यापन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Story Line :

 SHABD,Lucknow, September 9, 2025

Related Post

Share This Article