ऑनलाइन काउंटिंग फॉर्म जमा करने के लिए वोटर आईडी के साथ मोबाइल नंबर लिंक करना जरूरी होगा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन गणना प्रपत्र जमा करने के लिए मतदाता परिचय पत्र के साथ मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आइडी का लिंक होना जरूरी है। चुनाव आयोग ने अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसमें साफ तौर पर कहा गया है कि मोबाइल नंबर या ईमेल आइडी लिंक्ड नहीं होने पर आनलाइन प्रपत्र स्वीकार नहीं होगा। ऑनलाइन गणना प्रपत्र जमा करने के लिए सबसे पहले पंजीकृत मोबाइल नंबर टाइप करना होगा, जिसके बाद उसपर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा। उसके माध्यम से ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। मालूम हो कि ऑनलाइन गणना प्रपत्र जमा करने की प्रक्रिया गत शुक्रवार से शुरू हुई है।

घर-घर नहीं जाने वाले बीएलओ को भेजा जाएगा नोटिस

चुनाव आयोग घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने बजाय इसे जहां-तहां बांटने वाले बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस भेजेगा। इस बाबत चुनाव पंजीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि बंगाल में बीएलओ द्वारा सड़कों पर, तृणमूल के पार्टी कार्यालयों व उनके नेताओं के घरों से गणना प्रपत्र भेजे जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं।

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article