Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न राज्यों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिये राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना

Saransh Kanaujia
2 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सहारनपुर पहुंच कर पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्य के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिये राहत सामग्री से भरे 48 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में कहीं भी आपदा आयेगी, उत्तर प्रदेश सहायता के लिये तैयार रहेगा।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिये राहत सामग्री के अलावा पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी भेज रही है।  मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री जी की एक भारत श्रेष्ठ भारत की उस अवधारणा पर आधारित है कि आपदा अगर कहीं आएगी संकट कहीं आएगा तो कष्ट के लिए सहारनपुर भी और लखनऊ भी और बलिया भी तैयार रहेगा। हम भी उनके साथ उनके संकट में खड़े हैं और उत्तराखंड और हिमाचल में चूंकि भारी पैमाने पर आपदा के कारण बादल फटने की घटनाएं अतिवृष्टि की घटनाएं बड़े पैमाने पर हुई है।   उत्तर प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की ओर से पांच करोड़ रुपये की सहायता अतिरिक्त उत्तराखंड को और पांच करोड़ की हिमाचल सरकार के राहत कोष के लिए भी हम लोग धनराशि उत्तर प्रदेश वासियों की ओर से आज यहां पर उपलब्ध करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के जिन किसानों की फसलें बाढ़ और जल प्लावन की चपेट में आयी है, सर्वे के बाद प्रदेश सरकार उनके नुकसान की भरपाई करेंगी।

Story Line :

SHABD,lucknow, September 8, 2025

Related Post

Share This Article