चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने दिया संकेत, आईपीएल 2026 खेल सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

Saransh Kanaujia
4 Min Read

नई दिल्ली. IPL 2026 का आगाज होने में अभी काफी वक्त है। इससे पहले ही धोनी को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। धोनी के IPL 2026 में शिरकत करने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महेंद्र सिंह धोनी का IPL करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एक बार फिर अगले सीजन में टीम की जर्सी में नजर आएंगे। इस बात की आधिकारिक पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी ने की है।

धोनी खेल सकते हैं अपना आखिरी सीजन

पिछले सीजन में CSK का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी। रुतुराज गायकवाड़ की गैरमौजूदगी में धोनी ने कप्तानी संभाली थी। ऐसा माना जा रहा है कि धोनी एक बार फिर मैदान पर उतरकर शानदार अंदाज में विदाई लेना चाहते हैं। धोनी अब तक CSK के लिए 248 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 4865 रन बनाए हैं और टीम को पांच IPL खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) जिताए हैं। अगर वह अगले सीजन में उतरते हैं, तो यह CSK के लिए उनका 17वां और IPL में कुल 19वां सीजन होगा।

संजू पर CSK की नजरें!

इस बीच, सीएसके टीम अगले सीजन की रणनीति तैयार कर रही है। धोनी, सीईओ विश्वनाथन, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बीच 10 और 11 नवंबर को बैठक होने की संभावना है, जिसमें रिटेंशन और ट्रेड से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।

खबरों के मुताबिक, संजू सैमसन के ट्रेड की चर्चा फिर से सीएसके की मेज पर लौट आई है। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस संभावित डील पर फिर से बातचीत शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि CSK का एक बड़ा खिलाड़ी इस डील में शामिल हो सकता है। राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बदाले कई फ्रेंचाइजियों जैसे लखनऊ सुपर जायंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल, सैमसन के संभावित ट्रेड को लेकर स्थिति अगले कुछ दिनों में स्पष्ट हो सकती है।

साभार : इंडिया टीवी

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article