राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए

Saransh Kanaujia
1 Min Read

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (6 अक्टूबर, 2025) राष्ट्रपति भवन में वर्ष 2022-23 के लिए माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए।

माई भारत – राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के प्रमुख कार्यक्रमों में से एक है। इसका उद्देश्य स्वैच्छिक सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व और चरित्र का विकास करना है। यह योजना 1969 में महात्मा गांधी के जन्म शताब्दी समारोह के दौरान शुरू की गई थी।

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 1993-94 में स्थापित माई भारत-एनएसएस पुरस्कार, समाज सेवा, सामुदायिक विकास और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में युवाओं के उत्कृष्ट योगदान का सम्मान करते हुए उत्सव मनाता है।

Related Post

Share This Article