मिल्‍कीपुर उपचुनाव में शाम 5 बजे तक हुआ 65.25 प्रतिशत मतदान

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. मिल्कीपुर उपचुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। 5 बजे तक 65.25 फीसदी वोटिंग हुई। साल 2022 में इस सीट पर 59.95 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान ने इस आंकड़े को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। अभी भी लोग बूथों पर अपनी वोटिंग के इंतजार में खड़े हैं। ऐसे में यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मिल्कीपुर उपचुनाव पर कहा कि मिल्कीपुर का चुनाव एनडीए प्रत्याषी के पक्ष में है। विपक्ष के लोगों में हताशा और निराशा हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मिल्‍कीपुर में फर्जी वोटिंग करवाने का आरेाप लगाया है। अखिलेश ने X पर लिखा है- ‘मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फ़र्ज़ी वोट डालने की बात अपने मुँह से कहनेवाले ने साफ़ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?’

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) यह उपचुनाव नहीं लड़ रही है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपने गठबंधन की सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने भी इस सीट से अपना उम्मीदवार उतारा है। वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा मिल्कीपुर के रूप में अयोध्या जिले की एकमात्र सीट हारी थी।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें 

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article