Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

इंडिगो फ्लाइट में यात्री की अचानक तबीयत खराब होने के बाद मौत

Saransh Kanaujia
2 Min Read

मुंबई. सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-347 को सोमवार दोपहर रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में सवार एक यात्री की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई थी, जिसके चलते विमान को बीच रास्ते रायपुर में उतारा गया।

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग (सिलीगुड़ी) निवासी अमित सिन्हा (37 वर्ष) गंभीर लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और इलाज के लिए हैदराबाद जा रहे थे। उड़ान के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। क्रू मेंबर्स ने तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क कर रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।

फ्लाइट में बिगड़ी यात्री की तबीयत

सुबह 11:50 बजे सिलीगुड़ी से उड़ान भरने वाला विमान दोपहर 1:20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरा। डॉक्टरों ने जांच के बाद अमित सिन्हा को मृत घोषित किया। इसके बाद शव को एयरपोर्ट से मर्चुरी भेजा गया।

शव उतारे जाने के बाद इंडिगो फ्लाइट दोपहर 3:32 बजे हैदराबाद के लिए रवाना हो गई। माना थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

साभार : दैनिक जागरण

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article