Warning: file_exists(): open_basedir restriction in effect. File(D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com/wp-content/themes/foxiz-child/assets/fonts/icons.woff2?ver=2.5.0) is not within the allowed path(s): (D:/wwwroot/new.matribhumisamachar.com/;C:/Windows/Temp/;C:/Temp/;D:/BtSoft/temp/session/) in D:\wwwroot\new.matribhumisamachar.com\wp-includes\link-template.php on line 4654

भारत ने दिया 374 रन का लक्ष्य, इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. ओवल में हो रहे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले के तीसरे दिन स्टंप्स पर इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड को जीत के लिए 324 रन चाहिए. इंग्लैंड को दूसरी पारी का पहला झटका जैक क्रॉली के रूप में लगा, जिन्हें सिराज ने बोल्ड किया. इस विकेट के साथ ही स्टंप्स का ऐलान किया गया. क्रॉली 14 रन बनाकर आउट हुए. बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद हैं.

इससे पहले, यशस्वी जायसवाल के शतक और फिर आकश दीप, रवींद्र जडेजा और प्रसिद्ध कृष्णा के अर्द्धशतकों के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 396 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया. तीसरे दिन सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और नाइटवॉचमैन के तौर पर आए आकाश दीप ने तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी कर भारत के बड़े स्कोर का बेस तैयार किया. आकाश दीप 94 गेंदों में 12 चौकों के दम पर 66 रन बनाकर आउट हुए. वहीं जायसवाल ने 164 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और दो छक्के आए. भारत के लिए इस सीरीज में निचला क्रम जो विफल रहा, उसने इस मुकाबले में कुछ अहम साझेदारियां की और तेजी से रन बटोरे. जडेजा ने 53, जुरेल ने 34 और सुंदर ने 53 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने पांच विकेट झटके.

साभार : एनडीटीवी

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

ऑडियो बुक : भारत 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि)

Related Post

Share This Article