अमेरिका में शटडाउन और मौजूदा हालात पर डोनाल्ड ट्रंप ने जताई नाराजगी

Saransh Kanaujia
1 Min Read

वाशिंगटन. अमेरिका इस समय शटडाउन की मार झेल रहा है। वर्तमान सरकार देश के इतिहास में हुए रिकॉर्ड 35 दिनों के शटडाउन से केवल चार दिन पीछे है। मौजूदा हालात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराजगी प्रकट की है। उन्होंने डेमोक्रेट खेमे के नेता चक शूमर का जिक्र करते हुए शटडाउन को शूमर शटडाउन बताया और रिपब्लिकन नेताओं से आह्वान किया कि विरोधी गुट के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करें।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अगर रिपब्लिकन खेमा डेमोक्रेट्स के खिलाफ मजबूत रुख अपनाए तो देश पर जबरन थोपे गए शटडाउन को खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हम अपना पूरा एजेंडा संसद से पारित करेंगे। साथ ही अमेरिका को इतना अच्छा बना देंगे कि डेमोक्रेट्स नेताओं को दोबारा इस देश को बर्बाद करने का मौका नहीं मिलेगा।

‘गांधी जी की राजनीतिक यात्रा के कुछ पन्ने’ पुस्तक के बारे में जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें :

https://new.matribhumisamachar.com/2025/12/10/86283/

आप इस ई-बुक को पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं:

https://www.amazon.in/dp/B0FTMKHGV6

यह भी पढ़ें : 1857 का स्वातंत्र्य समर : कारण से परिणाम तक

Related Post

Share This Article