एफ-16 के क्रैश होने से भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की

Saransh Kanaujia
2 Min Read

कीव. यूक्रेन को पश्चिम के सहयोगी देशों से मिला एफ-16 लड़ाकू विमान रूस में बमबारी के दौरान दुर्घटनाग्रस्त क्यों हुआ इसकी जांच में अमेरिकी विशेषज्ञ भी शामिल हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में हुए इस हादसे की यूक्रेन द्वारा जांच की जा रही है। यूक्रेन की वायुसेना के कमांडर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कमांडर मायकोला ओलेशचुक ने टेलीग्राम पर कहा कि इस बात का ‘विस्तृत विश्लेषण पहले से ही किया जा रहा है’ कि सोमवार को लड़ाकू विमान क्यों दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जब रूस ने यूक्रेन पर एक बड़ा मिसाइल और ड्रोन हमला किया था। वहीं इसके बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ने वायु सेना कमांडर को बर्खास्त कर दिया।

ओलेशचुक ने पोस्ट में लिखा, ‘हमें ध्यान से समझना चाहिए कि क्या हुआ, परिस्थितियां क्या थीं और इसकी ज़िम्मेदारी किसकी है।’ यह दुर्घटना पिछले महीने के अंत में यूक्रेन में एफ-16 के पहुंचने के बाद इसकी क्षति की पहली घटना थी। माना जाता है कि यूरोपीय देशों द्वारा कम से कम छह युद्धक विमान दिये गए थे। सैन्य विश्लेषकों का कहना है कि रूस की विशाल वायुसेना और परिष्कृत वायु रक्षा प्रणालियों को देखते हुए, ये विमान युद्ध में कोई बड़ा बदलाव नहीं लाएंगे। हालांकि यूक्रेन के अधिकारियों ने नाटो देशों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले आधुनिक हथियारों को ले जाने में सक्षम सुपरसोनिक जेट का स्वागत किया, क्योंकि इससे रूस पर पलटवार करने का मौका मिला।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article