दानिश अली को प्रत्याशी बनाने पर कांग्रेस से भिड़े सपा कार्यकर्ता

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. मुरादाबाद और रामपुर में छिड़े घमासान के बीच अमरोहा में सपा-कांग्रेस में फूट साफ नजर आ रही है. बुधवार को सपा जिला कार्यालय पर कांग्रेस प्रत्‍याशी दानिश अली के सामने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में खींचतान देखने को मिली. सपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्‍याशी दानिश अली का विरोध किया. सपा और कांग्रेस कार्यकर्ता दानिश अली के सामने एक-दूसरे से भिड़ गए, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि मुरादाबाद में सपा में दो फाड़ देखने का मिला है. यहां से समाजवादी पार्टी ने एसटी हसन को उम्‍मीदवार बनाया था. एसटी हसन ने सपा के सिंबल से नामांकन भी कर दिया था. नामांकन के आखिरी दिन सपा से रुचि वीरा ने भी पर्दा भर दिया. एक सीट पर सपा से दो उम्‍मीदवार उतरने पर यूपी की राजनी‍त में सियासी घमासान मच गया. मुरादाबाद में सियासी घमासान मचा ही था कि रामपुर में भी ऐसे ही घटनाक्रम देखने को मिला. रामपुर में सपा ने मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी को प्रत्‍याशी बनाया है. हालांकि, दो और प्रत्‍याशियों ने भी नामांकन किया है.

साभार : जी न्यूज

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article