आप ने जम्मू-कश्मीर के लिए जारी की स्टार प्रचारकों तथा प्रत्याशियों की पहली सूची

Saransh Kanaujia
1 Min Read

जम्मू. आम आदमी पार्टी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी ने रविवार देर शाम अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 7 नाम हैं। पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। इनमें अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और मनीष सिसोदिया जैसे बड़े नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

किसको मिला टिकट?
AAP ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी ने पुलवामा से फ़याज़ अहमद सोफी, राजपोरा से मुद्दसिर हसन, देवसर से शेख फ़िदा हुसैन, डोरू से मोहसिन शफ़कत मीर, डोडा से मेहराज दीन मलिक और डोडा वेस्ट से यासीर शफ़ी मट्टू को टिकट दिया है।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article