शुगर लेवल और बीपी लो होने पर आतिशी ने तोड़ा अनशन

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. हरियाणा सरकार से पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैंठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की पांचवें दिन तबीयत बिगड़ गई। इस पर मंगलवार तड़के उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) के के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।

लोकसभा में उठाएंगे दिल्ली जल संकट का मुद्दा

आप नेता ने कहा, “आज हम लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए पत्र लिख रहे हैं। एलजी साहब ने भी हरियाणा के मुख्यमंत्री से बात की है। जिसके बाद अब इस अनिश्चितकालीन अनशन को रोका जा रहा है। अब हम दिल्ली के हक का पानी दिलाने के लिए सभी विपक्षी दलों के साथ संसद में भी आवाज उठायेंगे। “

साभार : दैनिक जागरण

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article