रहस्यमयी परिस्थिति में एडीएम कानून-व्यवस्था सुरजीत सिंह की मौत, कानपुर से भी है संबंध

लखनऊ. अपर जिला अधिकारी कानून व्यवस्था के पद पर अयोध्या में तैनात रहे सुरजीत सिंह का उनके सुरसरि कालोनी स्थित सरकारी आवास में निधन हो गया। वह फर्रुखाबाद के रहने वाले थे। गणेश नगर, कानपुर नगर का पता उनकी सर्विस बुक में है।

दरवाजा खुलने के बाद वह कमरे में बेड पर मृत मिले। माना जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। निधन की जानकारी मिलते ही कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत प्रशासन व पुलिस के आला अफसर उनके आवास पर पहुंचे कानपुर में उनके परिवार वालों को सूचना दी गई। प्रतापगढ़ में एसडीएम पद से प्रोन्नत पाने के बाद एडीएम पद पर उनकी पहली तैनाती अयोध्या जिले में हुई। 25 अक्टूबर 23 को उन्होंने एडीएम कानून-व्यवस्था के पद पर अपना योगदान दिया।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *