सपा विधायक अभय सिंह को अब मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के विधायक अभय सिंह पर बीजेपी सरकार मेहरबान हो गई है। सपा के बागी विधायक अभय सिंह को Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। अब CRPF के जवान सपा विधायक अभय सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अभय सिंह अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक हैं।

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हुए राज्यसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया था। करीब 7 समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सपा उम्मीदवार को वोट ना करके क्रॉस वोटिंग की थी। इसमें अयोध्या की गोसाईगंज सीट से विधायक अभय सिंह का नाम भी शामिल था।

सीएम योगी के साथ आए थे नजर

सपा विधायक अभय सिंह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ विक्ट्री का सिंबल दिखाते हुए नजर आए थे। साथ ही सीएम योगी के साथ भी नजर आए थे। तब से अभय सिंह बीजेपी के करीब आ गए थे। वहीं उसके कुछ दिन बाद अभय सिंह ने अयोध्या पहुंच कर राम लला के दर्शन भी किए थे। दर्शन के दौरान अभय सिंह भावुक भी हो गए थे।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article