स्पाइसजेट की फ्लाइट का एसी हुआ खराब

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. विमान कंपनी स्पाइसजेट एक बार फिर से अपनी लापरवाही की वजह से सुर्खियों में आ गया है। ताजा मामला विमान के AC से जुड़ा हुआ है। दरअसल विमान में करीब एक घंटे तक AC न चलने की वजह से यात्री परेशान रहे। वहीं कुछ यात्रियों की तबीयत भी बिगड़ गई। फ्लाइट के अंदर का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें यात्री कागज से हवा करते दिख रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल दिल्ली से दरभंगा जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG476 में चेक इन करने के बाद यात्रियों को फ्लाइट में बैठा दिया गया। उसके बाद करीब एक घंटे तक फ्लाइट में AC नहीं चलाया गया। जिसके कारण फ्लाइट के अंदर का तापमान और भी ज्यादा बढ़ गया और कई यात्रियों की तो तबीयत भी खराब हो गई। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यात्री AC न चलने पर कागज से हवा करके खुद को राहत पहुंचाते दिख रहे हैं।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article