जोशीमठ नगर पालिका ने पर्यटकों की फेंकी बोतलों से कमाए 1 करोड़ रुपये

Saransh Kanaujia
1 Min Read

देहरादून. उत्‍तराखंड में इन दिनों देश और विदेश से चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का रेला लगा है। भीड़ की वजह से स्‍थानीय लोग ट्रैफिक जाम समेत कई दूसरी समस्‍याओं से जूझ रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग हमेशा दिक्‍कत ही नहीं पैदा करते। कुछ फायदा भी करा देते हैं। दरअसल जोशीमठ नगर पालिका ने प्‍लास्टिक कचरे की रिसाइकिलिंग के जरिये एक करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है। इस कचरे में मुख्‍य रूप से वे प्‍लास्टिक की बोतलें शामिल हैं जो पानी या कोल्‍ड ड्रिंक पीने के बाद टूरिस्‍ट फेंक देते हैं।

जोशीमठ नगर पालिका ने 3 टन से ज्‍यादा प्‍लास्टिक कचरे से एक करोड़ से ज्‍यादा रुपये कमाए हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने चारधाम यात्रा से 3 टन से ज्‍यादा प्‍लास्टिक कचरा इकट्ठा किया है। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और जोशीमठ से पांडुकेश्‍वर तक की सफाई का जिम्‍मा जोशीमद नगर पालिका के पास ही है। फूलों की घाटी यात्रा के मुख्‍य पड़ाव की सफाई भी यही नगर निगम करवाता है।

साभार : नवभारत टाइम्स

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article