वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए अरविंद केजरीवाल

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान जज ने उनसे फिजिकली पेश नहीं होने का कारण पूछा तो उन्होंने वजह बताई। वकील के जरिए भी अपनी बात कोर्ट में रखी। इसके बाद जज ने उन्हें केस की अगली तारीख 16 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिजिकली पेश होने के आदेश दिए।

दरअसल, शराब नीति घोटाले की जांच कर रही ED मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए मुख्यमंत्री को ED ने समन भेजे, लेकिन 5 समन भेजने के बाद भी वे पूछताछ के लिए नहीं आए। अब उनको छठा समन भेजा गया और कोर्ट में पेश होने को कहा गया, लेकिन वे अभी भी फिजिकली पेश नहीं हुए, बल्कि ऑनलाइन पेश होकर अपनी बात रखी। वकील की जुबानी सुनिए CM अरविंद केजरीवाल ने पेशी के दौरान क्या कहा?

साभार : न्यूज 24

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article