अयोध्या में रामनवमी पर 24 घंटे होंगे रामलला के दर्शन

Saransh Kanaujia
2 Min Read

लखनऊ. अयोध्या में रामनवमी के दिन भगवान के दर्शन करने के इच्छुक राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रामनवमी के दिन रामलला 24 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट केवल कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना के दौरान कुछ देर के लिए ही बंद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं। इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जाएगी।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी जानकारी ली। इस समय भी डेढ़ से दो लाख के करीब राम भक्त प्रतिदिन अयोध्या भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रामनवमी के दिन यह संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है।

यही कारण है कि किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए योगी आदित्यनाथ ने समय रहते हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article