मोदी सरकार ने दो रुपये घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में दो रुपये की कटौती दी है। केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी उन्होंने पोस्ट कर लिखा पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹2 रुपये कम करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है।

राजस्थान में भी भाजन लाल सरकार ने लोगों को दी राहत

इससे पहले राजस्थान में भाजन लाल सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी है। राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल में दो परसेंट वैट कम कर दिया है। राजस्थान में पेट्रोल 1.40 रुपये से लेकर 5.30 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि डीजल 1.34 रुपये से लेकर 4.85 रुपये तक सस्ता किया गया है। पेट्रोल डीजल के नए दाम शुक्रवार से लागू होंगे।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article