10 राज्यों की 31 विधानसभा व वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ संपन्न

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. झारखंड में पहले फेज की 43 सीटों के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर बुधवार शाम 5 बजे वोटिंग खत्म हो गई। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। पश्चिम बंगाल में नॉर्थ 24 परगना जिले के जगतदल इलाके में कुछ लोगों ने TMC नेता अशोक साहू पर बम फेंके और गोलीबारी की। इसमें उनकी मौत हो गई। वे TMC के वार्ड अध्यक्ष रह चुके हैं।

राजस्थान के देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। वे समरावता मतदान केंद्र जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। बिहार के तरारी विधानसभा सीट पर वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों गुटों में हुई मारपीट में 6 लोग घायल हुए हैं। एक युवक का सिर फट गया। पुलिस को यहां फ्लैग मार्च करना पड़ा।

केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा का मुकाबला भाजपा की नव्या हरिदास और लेफ्ट के सत्यन मोकेरी से है। प्रियंका वायनाड में एक बूथ पर पहुंचीं और लोगों से मिलीं।

साभार : दैनिक भास्कर

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article