श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दिया था समर्पण, अब सपरिवार दर्शन करने जाएंगे अयोध्या

Saransh Kanaujia
1 Min Read

कानपुर (मा.स.स.). समस्त भारत में जहां प्रभु श्री राम मंदिर के पूजित अक्षत निमंत्रण स्वरूप हर परिवार में दिये जा रहे है वही कानपुर के यशोदानगर के हाईवे के पास मोची का काम करते हुए अपने परिवार का भरणपोषण करने वाले विनोद ने जब अपना पूरे दिन की जीविका का समर्पण किया था तब पूछा था कि मंदिर कब तक बनेगा और वो कब वहाँ जाएँगे । आज बस्ती की टोली जब उनके पास निमंत्रण पत्र एवं श्री राम मंदिर का चित्र लेकर पहुँची तो उनकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रभु श्री राम को अपना आराध्य बताने वाले विनोद जल्दी की सपरिवार श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जी जाएँगे। यशोदा बस्ती की टोली में रवि दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव, शिवभूषण मिश्रा,मनीष शुक्ल सहित कई लोग रहे ।

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article