‘मस्जिद में घुसकर चुन-चुन के मारेंगे’ वाले बयान पर विधायक नितेश राणे के खिलाफ केस दर्ज

Saransh Kanaujia
2 Min Read

मुंबई. अहमदनगर में सकल हिंदू समाज के आंदोलन में पहुंचे बीजेपी विधायक नितेश राणे ने भड़काऊ भाषण दिया है। इस भड़काऊ भाषण के बाद उनके खिलाफ दो एफआई दर्ज की गई है। श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग थानों में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में ये दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। राणे ने अपने भाषण में कहा था कि अगर हमारे रामगिरि महाराज की तरफ…. नहीं तो यह बोलेंगे कि मराठी में बोल गया, इसलिए तेरे को जो भाषा समझ आती है, उसी भाषा में धमकी देकर जा रहा हूं। अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनके मारेंगे। इतना ध्यान रखना।

कहां से हुई विवाद की शुरुआत

इस पूरे मामले की शुरुआत धर्म गुरु रामगिरि महाराज की टिप्पणी के बाद हुई है। रामगिरि महराज पर पैगंबर मोहम्मद और इस्लाम पर कथित अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ कई केस भी दर्ज किए गए हैं। अहमदनगर में रविवार को रामगिरि महाराज के समर्थन में एक कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में बीजेपी विधायक नितेश राणे भी पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राणे ने भड़काऊ भाषण दिया था।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयानपूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे हमेश अपने बयानों के लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वो इससे पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने पिछले साल संजय राउत के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। राणे ने संजय राउत को सांप कहा था। राणे ने कहा कि राउत ऐसा सांप है जो एक महीने के भीतर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) में शामिल हो जाएगा।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1885 से 1950 (इतिहास पर एक दृष्टि) व/या भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

सारांश कनौजिया की पुस्तकें

Related Post

Share This Article