भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस के तूफान में फंसी

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. लगभग एक महीने तक चलने वाले टी20 विश्व कप को रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया। अब टीम इंडिया जमकर जश्न मना रही है। हालांकि हो सकता है कि कुछ दिन अब रोहित सेना बारबाडोस में ही फंस जाए और वापस भारत ना आ पाए। इसकी वजह है कि बारबाडोस में हरिकेन बेरिल आने वाला है। ग्रेड 3 का हरिकेन बारबाडोस की तरफ बढ़ रहा है। यह काफी ज्यादा खतरनाक होने वाला है। इससे भारतीय टीम वहां कुछ दिन फंस सकती है।

भारतीय टीम के एक क्लोज सोर्स ने बताया कि, ‘भारतीय टीम इस वक्त बारबाडोस के होटल हिल्टन में फंसी हुई है। टीम इंडिया सोमवार को लोकल टाइम सुबह 11 बजे बारबाडोस से निकलने वाली थी। हालांकि अब उसमें हरिकेन के चलते डिले हो रहा है। टीम का रूट था कि वह पहले न्यूयॉर्क जाते। वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर दुबई आते और फिर अंत में भारत पहुंचते।

साभार : नवभारत टाइम्स

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article