8 समाचार चैनलों के एग्जिट पोल में भाजपा गठबंधन 300 पार

Saransh Kanaujia
1 Min Read

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव के सातों फेज की वोटिंग खत्म, नतीजे 4 जून को आएंगे। लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल। 8 एग्जिट पोल के अब तक आए डेटा के मुताबिक, पोल ऑफ पोल्स में भाजपा को 334, कांग्रेस को 136 और अन्य को 50 सीटें मिलती दिख रही हैं। गठबंधन की बात करें तो NDA को 348 और INDIA को 148 सीटों का अनुमान है। 12 राज्यों का डेटा अभी नहीं आया है।

हिंदी पट्टी के राज्य उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली में भाजपा को एकतरफा बढ़त का अनुमान बताया गया है। इन राज्यों की 90% से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। एमपी की 29 सीटों में से भाजपा को 28 से 29 और वहीं राजस्थान में भी 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तरप्रदेश में 69 से 74 और छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें आ सकती हैं। बंगाल में उलटफेर होता दिख रहा है। यहां भाजपा को 26 से 31 सीटें मिलने के आसार हैं।

साभार : दैनिक भास्कर

फेसबुक पेज : https://www.facebook.com/profile.php?id=61558434413602

Related Post

Share This Article