पहले इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, फिर किया निकाह, अब व्हाट्सएप पर बोला तीन तलाक

Saransh Kanaujia
3 Min Read

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के आगरा में सिकंदरा थाना क्षेत्र की एक युवती को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर नोएडा के एक युवक से प्यार हुआ। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया। मगर निकाह के चार माह बाद भी खटपट होने से युवती मायके आ गई। अब अचानक युवक ने उसे व्हाट्सएप पर बोल व लिखकर तीन तलाक दे दिया। युवती ने परिवार परामर्श केंद्र में गुहार लगाई है। यह सब कुछ केवल 18 माह में हो जाने से मामला चर्चा में है।

युवती ने बताया कि 18 माह पहले उनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। युवक ने खुद को मॉडल बताया था। कहा था कि वह मुंबई जाकर मॉडलिंग करेगा। निकाह की बात पर परिजन ने पहले तो मना किया मगर उसकी खुशी के लिए 10 माह पहले दोनों का निकाह करा दिया। निकाह के बाद जब वह ससुराल पहुंची, तो पता चला कि पति कोई मॉडल नहीं है। वह बिजली विभाग में ठेकेदारी करता है। झूठ बोलने की बात कहने पर पति ने मारपीट, उत्पीड़न शुरू कर दिया।

दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप

युवती का आरोप है कि सास, ससुर से शिकायत की तो उन्होंने भी बेटे का साथ दिया। उसका फोन भी ले लिया गया। घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। दहेज के लिए भी उत्पीड़न करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। वह 6 महीने से मायके में है। इस बीच उसने एक बेटी को भी जन्म दिया। इसके बाद भी पति लेकर नहीं गया। परिजन ने समझाने की कोशिश की तो पति ने अक्तूबर माह में व्हाट्सएप पर तीन तलाक बोलकर भेज दिया। बाद में फोन पर भी बोला।

किसी की बात नहीं सुनती पत्नी

वहीं युवक का आरोप है कि पत्नी किसी की बात नहीं सुनती। वह अपनी चलाती है। इस वजह से तलाक दे दिया है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि रविवार को तारीख पर दोनों पक्षों को बुलाया था। मगर, बात नहीं बन सकी। मामले में अगली तारीख दे दी गई है।

साभार : अमर उजाला

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon.in/dp/9392581181/

https://www।flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article