हमास ने 13 इजरायली नागरिकों सहित 25 बंधकों को किया रिहा

Saransh Kanaujia
1 Min Read

गाजा. इजरालय-हमास युद्ध में शुक्रवार को युद्धविराम लागू होने के बाद पहली अच्‍छी खबर सामने आई है। हमास ने संघर्षविराम के बाद पहली बार 25 बंधकों को रिहा किया है। इनमें 13 इजरायली और 12 थाईलैंड के नागरिक हैं। गौरतलब है कि शर्तों के तहत दोनों देश चार दिनों के लिए युद्ध रोकने पर सहमत हुए हैं। इस समझौते के तहत इजरायल भी बंदी बनाए गए फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने 12 बंधकों की रिहाई की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सात अक्टूबर को इजरायल में हमास के हमले के दौरान फलस्तीन आतंकवादियों द्वारा अपहरण किए गए 12 थाई बंधकों को युद्धविराम शुरू होने के कुछ घंटों के भीतर रिहा किया गया।

रेड क्रॉस को सौंपे गए बंधक

बकौल एजेंसी, सूत्रों ने बताया कि हमास द्वारा रिहा किए गए 13 इजरायली बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया गया है।

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article