भारतीय टीम की एशिया कप के लिए हुई घोषणा

Saransh Kanaujia
2 Min Read

नई दिल्ली. एशिया कप 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आज यानी 21 अगस्त को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। बता दें कि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) की अगुवाई में टीम सेलेक्शन की मीटिंग हुई जिसमें कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल रहे। इस मीटिंग के दौरान भारतीय टीम का एलान हुआ।

भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि हार्दिक पांड्या को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में केएल राहुल और श्रेएस अय्यर को जगह मिली है। इसके साथ ही तिलक वर्मा को भी मौका मिला है। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का आगाज 30 अगस्त से होना है। इस बार ये टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के आधार पर खेला जाएगा। इसके तहत मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच खेले जाएंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। भारतीय टीम अपने मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी। इस बार ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

Asia Cup 2023 Team India Full Squad: भारत की पूरी स्क्वॉड

भारतीय टीम:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमराह, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

बैक अप- संजू सैमसन

साभार : दैनिक जागरण

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www.amazon.in/dp/9392581181/

https://www.flipkart.com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article