कांग्रेस की विचारधारा देश विरोधी, इसलिए पार्टी से दिया इस्तीफा : चिराग पटेल

Saransh Kanaujia
2 Min Read

गांधीनगर. गुजरात में खंभात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. खंभात कांग्रेस विधायक के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, चिराग पटेल कहते हैं, “कांग्रेस से इस्तीफा देने के कई कारण हैं. मुख्य कारण पार्टी की विचारधारा है जो देश के खिलाफ है…कांग्रेस नेताओं के पास सकारात्मक दृष्टिकोण नहीं है.”

गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका
लोकसभा चुनाव का साल शुरू होने से पहले ही गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है. पिछले हफ्ते आम आदमी पार्टी के विसावदर विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दे दिया था, आज खंभात से कांग्रेस विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दे दिया है. विधानसभा में कांग्रेस की ताकत 17 है. जो आज विधायक के इस्तीफे के बाद घटकर 16 हो गई है. एक तरफ जहां INDIA गठबंधन की बैठक चल रही हैं वहीं दूसरी तरफ गुजरात में AAP और कांग्रेस के विधायक पार्टी से नाता तोड़ रहे हैं.

क्या बोले कांग्रेस विधायक?

कांग्रेस और आप के अन्य विधायक भी बीजेपी के रडार पर हैं. भूपेंद्र भयानी के इस्तीफे के बाद उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया है. बताया जा रहा है कि नए साल की शुरुआत में बीजेपी ने आप और कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले नेताओं के लिए स्वागत पार्टी का आयोजन किया है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने विसावदर से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था. गुजरात की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है.

साभार : एबीपी न्यूज़

भारत : 1857 से 1957 (इतिहास पर एक दृष्टि) पुस्तक अपने घर/कार्यालय पर मंगाने के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक कर सकते हैं

https://www।amazon।in/dp/9392581181/

https://www।flipkart।com/bharat-1857-se-1957-itihas-par-ek-drishti/p/itmcae8defbfefaf?pid=9789392581182

Related Post

Share This Article